मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

यहां उलटा स्वस्तिक बनाओ और मुंहमांगी मुराद पाओ


loading...




मध्य प्रदेश के इंदौर में गणेशजी का ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां केवल उल्टा स्वस्तिक बनाने से हर मनोकामना पूरी होती है।

मान्यताओं के अनुसार इंदौर स्थित खजराना मंदिर में भगवान गणेशजी के मंदिर के पीछे दीवार यानी गणेशजी की पीठ पर लोग उलटा स्वस्तिक चिह्न बनाते हैं और मन्नत पूरी होने के बाद दोबारा आकर सीधा स्वस्तिक बनाते हैं। कहते हैं यहा आने वाले की हर मुराद पूरी हाेती है और जातक यह दोबारा जरूर आता है।

खजराना गणेश मंदिर में बुधवार को पूजा का विशेष प्रावधान है। यहां इस दिन श्रृंगार के बाद भगवान गणेशजी की विधिवत आरती और भोग लगता है। शाम की आरती देखने के लिये बड़ी संख्या में भक्त यहां आते हैं।


मंदिर की प्रसिद्धि का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि जब भी भारतीय क्रिकेट टीम इंदौर मैच खेलने आती है तो टीम के सदस्य मंदिर दर्शन करने जरूर आते हैं। इसके अलावा सीएम भी प्रतिदिन यहां पूजा करने आते हैं। बताया जाता है कि मंदिर का निर्माण 1735 में होल्कर वंश की महारानी अहिल्याबाई ने करवाया था। 

Comments