शनिदेव और हनुमान जी की कथा

  शनिदेव और हनुमान जी की कथा बहुत समय पहले, जब रावण का अत्याचार बढ़ रहा था, तब सभी ग्रहों को उसने कैद कर रखा था। ग्रहों को अपने वश में रखकर वह खुद को अजेय समझता था। उन ग्रहों में शनिदेव भी शामिल थे। ⭐ 1. रावण के बंधन में शनिदेव रावण ने शनिदेव को जेल में बाँधकर रखा था ताकि उनकी दृष्टि उसके जीवन में न पड़े और उसे किसी प्रकार का विनाश न हो। परंतु शनिदेव मन ही मन प्रार्थना कर रहे थे कि कोई उन्हें मुक्त करे। ⭐ 2. हनुमान जी का अशोक वाटिका पहुँचना जब हनुमान जी सीता माता की खोज में लंका पहुँचे, तो उन्होंने रावण के द्वारा बंदी बनाए देवताओं और ग्रहों को देखा। उनकी करुणा जाग उठी और उन्होंने सभी को मुक्त करने का संकल्प किया। ⭐ 3. हनुमान जी द्वारा शनिदेव को मुक्त करना हनुमान जी ने अपने बल से रावण की बेड़ियों को तोड़ा और सभी ग्रहों को आजादी दी। शनिदेव उनके सामने आए और बोले: “हे पवनसुत! तुमने मुझे रावण के अत्याचार से मुक्त किया है। मैं तुम्हारा उपकार कभी नहीं भूलूँगा।” ⭐ 4. शनिदेव का हनुमान जी को वचन शनिदेव ने हनुमान जी को आशीर्वाद देते हुए कहा: “हे हनुमान! जो भी तुम्हारा भक्त होगा,...

News

नई नवेली दुल्हन ने ससुराल वालों को लगाया ढाई लाख का चूना


 


  नई नवेली दुल्हन ने पहली रात को ही ससुराल वालों को ढाई लाख का चूना लगा दिया। कानपुर के सरोजिनी नगर में यह घटना हुई है।
अगले दिन सुबह इस मामले की जानकारी घर वालों को उस समय लगी जब दुल्हन को जगाने के लिये घर की महिलाएं उसके कमरे में पहुंची। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सरोजिनी नगर में रहने वाले श्यामबाबू की शादी बुधवार को देवरिया निवासी 26 साल की एक युवती से हुई थी।
23 फरवरी की रात को वह अपनी दुल्हन को विदा कर कानपुर लाया था। देर रात सब लोग सोने चले गये और दुल्हन को भी उसके कमरे में सोने के लिये भेज दिया गया।

उन्होंने शिकायत के आधार पर बताया कि शुक्रवार सुबह जब घर की महिलायें दुल्हन के कमरे में पहुंचीं तो कमरे से दुल्हन गायब थी। कमरे में रखे ब्रीफकेस और अलमारी से करीब ढाई लाख रुपये के सोने- चांदी के जेवर गायब थे।
दुल्हन के मोबाइल पर फोन किया गया तो वह बंद था। ससुराल वालों ने दुल्हन के मायके देवरिया फोन किया तो वहां भी पता नहीं चला। तब उन्होंने नजीराबाद थाने में दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिये तहरीर दी है ।
नजीराबाद थाना निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दुल्हन को खोजने की कोशिश जारी है ।

Source : Internet


loading...

Comments