मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

नहीं रहीं एक्ट्रेस रीमा लागू, दिल का दौरा पडने से निधन



 

 दिग्गज अभिनेत्री रीमा लागू का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रीमा (59) ने एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें बुधवार आधी रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रीमा को फिल्मों और छोटे पर्दे पर मां की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता रहा है। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’ और ‘कल हो ना हो’ हैं।
वह फिलहाल छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘नामकरण’ में काम कर रहीं थीं।


loading...

Comments