मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच हुई जमकर लड़ाई, बेहद फनी है वजह


अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर कंटेंट को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. वे फिलहाल रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वे लंबे समय बाद कटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले है. अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे और रोहित शेट्टी आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल अक्षय कुमार ने ये मजाकिया वीडियो बनाया है. इस वीडियो में कैटरीना कैफ फोन में एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर दिखाती हैं जिसमें लिखा होता है कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच झगड़ा हुआ है. इस खबर को साबित करने के लिए अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी आपस में एक दूसरे के साथ मजाक में जमकर मारपीट करते हैं.

Comments