मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3.80 रुपए तक की गिरावट

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3.80 रुपए तक की गिरावट

कोरोनावायरस के कहर की वजह से क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतों में गिरावट का रुख जारी है। इसका साफ असर भारत में ईंधन की कीमतों पर देखा जा रहा है। सोमवार लगातार पांचवां ऐसा दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दामों में ऑयल कंपनियों ने कटौती की है। अब तक इस साल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपये तक की कटौती की गई है।
कोरोना फैलने के खबरों के बाद से पिछले एक महीने में पेट्रोल जहां 3.86 रुपए तक सस्ता हो गया है वहीं डीजल के दाम 3.82 रुपए तक कम हो गए हैं।
बता दें कि 1 फरवरी से 10 फरवरी के बीच देश में पेट्रोल के दामों में बड़ी गिरावट आई है और एक रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ है वहीं डीजल के भी कुछ ऐसे ही हाल हैं। 1 फरवरी से 10 फरवरी के बीच देश में डीजल के दाम भी 1 रुपए कम हुए हैं।

Comments