मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

दिल्ली चुनाव के बाद एक बड़ा झटका 7 महीनों में 221 रुपये महंगी हुई बिना सब्सिडी गैस

दिल्ली चुनाव के बाद एक बड़ा झटका 7 महीनों में 221 रुपये महंगी हुई बिना सब्सिडी गैस 



पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इंडेन गैस के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर 150 रुपये तक महंगे हो गए हैं. देश की राजधानी दिल्‍ली में 14 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के दाम 144.50 रुपये बढ़ गए हैं. अब दिल्ली में बिना सब्‍सिडी वाले गैस सिलेंडर 858.50 रुपये में मिलेंगे.
गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि की गई है। इंडियन आयल के मुताबिक दिल्ली में 14 किलो वाला सिलिंडर अब 144.50 रुपये बढ़कर 858.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में यह 149 रुपये बढ़कर 896.00 रुपये जबकि मुंबई के लोगों को 145 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। यहां सिलिंडर अब 829.50 रुपये में मिलेगा।

बता दें आम बजट से पहले कामर्शियल गैस सिलेंडर पर रिकॉर्ड 224.98 रुपए का इजाफा किया गया था। कारोबारियों को कामर्शियल सिलेंडर के लिए 1550.02 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत मिली थी। मसिक रेट रिवीजन में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के बाजार भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया । यानी लोगों को (14.2 किलो) वाला सिलेंडर 749 रुपए का ही मिल रहा था।

Comments