मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए की थी मदद की पेशकश

चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की तारीफ, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए की थी मदद की पेशकश



चीन में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग को पत्र लिखकर रविवार को मदद की पेशकश की थी। पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर चीन के लोगों के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की थी।
अपने खत में मोदी ने कोरोना वायरस से चीन में मौतों के लिए शोक संवेदना भी व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने चीनी राष्ट्रपति की इस बात के लिए भी सराहना की कि पिछले सप्ताह हुबेई प्रांत से करीब 650 भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने में उन्होंने मदद की। अभी तक चीन में कोरोना वायरस के कारण 811 लोगों की मौत हो चुकी है और 37,198 लोगों के इसकी चपेट में आ जाने की पुष्टि हो चुकी है। चीनी अधिकारियों की ओर से जारी आंक़़डों में यह बात कही गई है। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुबेई प्रांत हुआ है , लेकिन अब यह चीन के लगभग हर प्रांत में फैल चुका है। दुनिया के करीब 25 देशों में भी इसका असर देखा गया है। यही कारण है विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस जानलेवा वायरस को लेकर वैश्विक आपातकाल घोषित कर दिया है।

Comments