मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

शानदार जीत का श्रेष्य मोहल्ला क्लिनिक को, अन्य राज्य भी लाएंगे ऐसी योजना



अब एक बार फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की भव्य जीत का श्रेय काफी हद दिल्ली में 500 से अधिक मोहल्ला क्लिनिकों के खोले जाने को दिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद अब अन्य राज्यों ने केजरीवाल की सफल योजना मोहल्ला क्लिनिक से प्रेरणा लेकर वैसी ही योजना लाने का मन बना लिया है।
मोहल्ला क्लिनिकों में दवाइयां उपलब्ध हैं तथा कई महंगे टेस्ट मुफ्त में कराए जाते हैं एवं चिकित्सक मौजूद रहते हैं। इस योजना की सफलता को भांपते हुए झारखंड, मध्यप्रदेश, कनार्टक एवं तेलंगाना आदि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भी ऐसी ही योजना लाने की घोषणा कर चुके हैं। दिल्ली यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून ने तो एक मोहल्ला क्लिनिक का दौरा भी किया था। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान और नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हार्लेम ब्रुन्डलैंड ने भी आप की इस योजना की सराहना की थी।

Comments