मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

कोरोना का कहर : किसिंग सीन पर लिया गया बड़ा फैसला

 कोरोना का कहर : किसिंग सीन पर लिया गया बड़ा फैसला


पूरी दुनिया में 910 से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है. इसके अलावा अब पूरी दुनिया में बहुत लोग बीमार हो चुके हैं. इसके चलते ताइवान ने छोटे और बड़े पर्दे पर रोमांस, किसिंग और अंतरंग सीन फिल्माने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ताइवान ने फिल्मों और सीरियलों में किसिंग सीन की शूटिंग पर रोक लगाने को आदेश दिया गया है. इतना ही नहीं शूटिंग के दौरान अभिनेता-अभिनेत्रियों को ज्यादा निकट ना आने की भी सलाह दी गई है।
ताइवान की न्यूज एजेंसी यूनाइटेड डेली की रिपोर्ट के अनुसार मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि चीन के वुहान शहर से फैला यह जानलेवा संक्रमण अब इस हालत तक पहुंच गया कि किसिंग सीन को भी रोक दिया गया है। हालांकि फिल्मांकन जारी रहेगा. जहां वायरस की स्थिति खराब है, वहां अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Comments