मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

कश्मीर पहुंचे यूरोपियन संघ के सदस्य, घाटी के मौजूदा हालात का जायजा लेंगे

कश्मीर पहुंचे यूरोपियन संघ के सदस्य, घाटी के मौजूदा हालात का जायजा लेंगे
जम्मू कश्मीर के हालात विशेषकर कश्मीर घाटी की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने बुधवार को जर्मनी, कनाडा, फ्रांस और अफगानिस्तान समेत 25 देशों के राजनयिक बुधवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे। श्रीनगर पहुंचे यूरोपीय संघ के 25 सांसदों ने दौरे के पहले दिन डल झील की सैर की। यह प्रतिनिधिमंडल अनुच्छेद 370 हटाए जाने के छह महीने बाद जमीनी हालात का जायजा लेने पहुंचा है। शिकारा में डल झील की सेर करते हुए यूरोपियन संघ के सदस्यों ने वादियों के बीच डल झील की खूबसूरती का पूरा आनंद उठाया। श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर सबसे पहले यूरोपियन संघ के सदस्य कड़ी सुरक्षा के बीच होटल गए, वहां चाय नाश्ता किया और फिर डल झील पहुंच गए। कई सांसद सदस्यों ने तो इन खूबसूरत पलों को अपने कैमरों में भी कैद किया। सैर करने के बाद जब सांसद पुन: घाट पर पहुंचे तो उन्होंने वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि इस तरह की खूबसूरती व शांत वातावरण उन्होंने कहीं नहीं देखा। इस दौरान बुल्वोर्ड रोड का एक हिस्सा आम वाहनों के लिए भी बंद रखा गया था। सभी सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को पूरा एहतियात बरतने, किसी भी आतंकी मंसूबे को पूरी तरह नाकाम बनाने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। दो दिवसीय दौरे के दौरान राजनियकों का उड़ी व एलआेसी पर जाने का भी कार्यक्रम था परंतु मौसम खराब होने की वजह से उसे रद कर दिया गया है। दौरे के अंतिम दिन वे जम्मू आएंगे आैर इस दौरान वे उपराज्यपाल जीसी जीसी मुर्मू के अलावा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। पिछले दौरे में यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर दौरे पर जाने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि वह ‘गाइडेड टूर’ के पक्ष में नहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक, सभी प्रतिनिधिमंडल उत्तर कश्मीर के फल उत्पादक किसानों से मुलाकात करेंगे। सामाजिक समूहों, मीडिया और स्थानीय राजनेताओं से भी उनकी मुलाकात होगी। पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया था इसके बाद पाकिस्तान विदेशी मंचों पर इस मुद्दे को उछाल चुका है। हालांकि, उसे अब तक सफलता नहीं मिली है। इससे पहले, यूरोपियन यूनियन के 25 सदस्यों के एक दल ने अक्टूबर में जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था।

Comments