मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन में जामिया छात्रों एवं पुलिस के बीच झड़प

सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन में जामिया छात्रों एवं पुलिस के बीच झड़प

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उनकी तरफ से कोई लाठीचार्ज नहीं हुई 


जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों के नागरिकता कानून के खिलाफ मार्च निकालने पर उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई जिसमें कुछ छात्र घायल हुए। दिल्ली पुलिस का कहना है क उन्होंने छात्रों के मार्च को संसद की ओर जाने से रोका लेकिन छात्रों का आरोप है कि उन पर पुलिस ने हमला किया। वहीं समाजवादी पार्टी के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि दिल्ली में सीएए के खिलाफ शांतिपूर्ण मार्च पर निकले छात्रों पर लाठीचार्ज अत्यंत दुखद है। जामिया की एक छात्रा का इस मामले पर कहना है कि उस पर महिला पुलिसकर्मी ने हमला किया और बुर्का उतार फेंका. संविधान विरोधी कानून से मिले विरोध के मौलिक अधिकार को भी सत्ता तले कुचला जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उनकी तरफ से कोई लाठीचार्ज नहीं हुई है. लेकिन जो स्टूडेंट्स आगे की लाइन में थे, उन्हें लाठी खानी पड़ी.  वहीं जामिया प्रशासन ने प्रदर्शन स्थल पर मौजूद छात्रों से वापस जाने को कहा है. पुलिस ने दोपहर को जिन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था, उन्हें छोड़ दिया गया है।

Comments