मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

केजरीवाल की नई सरकार पुरानी टीम के साथ

केजरीवाल की नई सरकार पुरानी टीम के साथ

प्रचंड जीत के बाद  लगातार तीसरी बार सत्ता में आम आदमी पार्टी की वपासी हुई है. अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली हैं.  अरविंद केजरीवाल का मानना है कि जिस सरकार के काम पर हम दोबारा जीतकर आए हैं ऐसे में उन्हीं लोगों को दोबारा मंत्री बनाया जाना चाहिए. हालांकि विभागों का बंटवारा बाद में किया जाएगा. केजरीवाल सरकार में पहले की तरह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम मंत्री बनाए जाएंगे दिल्ली में हुई एक बैठक में अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर नेता चुन लिया गया. आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की औपचारिक बैठक में मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया.
आप मुख्यालय में जश्न में डूबे समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली वालों आपने गजब कर दिया. आई लव यू.’ नई दिल्ली सीट से जीतने वाले केजरीवाल ने कहा, ‘यह उन सभी और हर परिवार की जीत है, जिन्होंने मुझे अपना बेटा माना और इतना बड़ा जनादेश दिया. आज दिल्ली वालों ने एक नई राजनीति को जन्म दिया काम की राजनीति. जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर 16 फरवरी को सुबह 10 बजे अरविंद केजरीवाल तीसरी बार शपथ लेंगे, लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के दिग्गज नेताओं और मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी नहीं होगी.

Comments