मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने किया क्रिकेट को शर्मसार

बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने किया क्रिकेट को शर्मसार

रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया को हराने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने सारी हदें पार कर मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ धक्कामुक्की की मैच में फील्डिंग के दौरान कई बार आक्रामकता दिखा चुके बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों के सामने जाकर उन पर गलत टिप्पणी की.
गेंदबाजी के दौरान बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम कुछ ज्यादा ही आक्रमकता दिखा रहे थे और हर गेंद के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर कुछ ना कुछ टिप्पणी कर रहे थे. बांग्लादेश के जीत के करीब पहुंचने के बाद भी इस्लाम कैमरे के सामने गलत टिप्पणी करते देखे गए. क्रिकेट को जैंटलमैन गेम कहा जाता है, लेकिन बांग्लादेशी क्रिकेटर्स ने कुछ मौकों पर ऐसी हरकत की जिससे क्रिकेट को भी शर्मसार होना पड़ा.

Comments