मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

देश की पहली कोरोना वायरस पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार

देश की पहली कोरोना वायरस पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार


दुनियाभर में कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर है कि देश की पहली कोरोना वायरस पीड़ित छात्रा स्वस्थ हो रही है और उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। चीन के वुहान से त्रिशूर वापस लौटी छात्रा का हालिया सैंपल नेगेटिव आया है। त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि वे एक और सैंपल के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद छात्रा को घर भेज दिया जायेगा।
गौरतलब है कि केरल में अब तक कोरोना वायरस के तीन पॉजिटिव मामले पाए जा चुके हैं। तीनों मरीज चीन के वुहान से लौटे थे। केरल में पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि छात्रा पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकी है।
कोरोना वायरस से कई जाने जा चुकी है। दुनियाभर के वैज्ञानिक दिन-रात इस बीमारी की काट ढूंढने में लगे हैं। लेकिन कोशिशें नाकाम ही साबित हो रही हैं। मगर भारत में इस वायरस से लड़ने की एक उम्मीद जगी है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि केरल के त्रिशूर में कोरोना वायरस से पीड़ित छात्रा के स्वास्थ्य में तेजी से रिकवरी हो रही है।

Comments