मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

सेक्टर 25 की झुग्गियों में लगी आग।

 सेक्टर 25 की झुग्गियों में लगी आग।



चंडीगढ़- सुरजीत कुमार सेक्टर-25 की झुग्गियों में आज दोपहर आग लग गई। आग म जानमाल का कोई नुक्सान नहीं हुआ लेकिन दर्जन भर से अधिक झुग्गियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।  सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम  ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया है। दमकल विभाग कर्मियों ने बताया कि आग लगने के बारे में अभी जांच चल रही है।

हादसा शनिवार दोपहर दो बजे का है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि एक झुग्गी में रखे हुए सिलेंडर चूल्हे पर बच्चे कुछ बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनसे गैस खुली रह गई और आग लग गई। इसके बाद आग वहां मौजूद अन्य झुगियों तक फैल गई। मौके पर सेक्टर-17 से एक और सेक्टर-38 फायर स्टेशन से चार गाड़ियों मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची। आग पर दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे में ही काबू पा लिया गया। वहीं इस आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जांच भी की जा रही है।



 

Comments