मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

शनिवार को हिमाचल में 26 कोरोना पेशेंट, 1433 केस एक्टिव



शिमला-सुरजीत कुमार हिमाचल प्रदेश में कोरोना के केस लगातार आ रहे है। आज यानि को कुल 26 नए मामले आए हैं। नए मामलों में हमीरपुर में 14, शिमला में 6, चंबा 3 और बिलासपुर में 3 मामले आए हैं। नए मामलों को मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5661 हो गई है।

इनमें 1433 एक्टिव मामले हैं जबकि अब तक 4153 से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 31 की प्रदेश में मौत हो चुकी है और 52 मरीज माइग्रेट हो गए।  सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नए मामलों में चार-चार दिन के दो नवजात शिशु भी शामिल हैं।

दूसरी ओर डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल नाहन में एक और स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह स्टाफ नर्स भी 22 अगस्त को ऑर्थो वार्ड में पॉजिटिव पाए गए मरीज के संपर्क में आई थी। इससे पहले वीरवार देर रात आई रिपोर्ट में यहां की एक अन्य स्टाफ नर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।

Comments