मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

आज सुनाई जाएगी सुप्रीम कोर्ट में प्रशांत भूषण को सजा।

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के दोषी माने गए वकील प्रशांत भूषण  की सजा पर कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है। प्रशांत भूषण ने कोर्ट में  माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया था। पिछली सुनवाई में प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कोर्ट ने भूषण के वकील राजीव धवन से ही पूछा था कि आपके मुवक्किल को क्या सजा दी जाए? न्यायपालिका के खिलाफ दो आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में भूषण को दोषी माना गया है।

Comments