मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

विश्व रेडियो दिवस पर आयोजित हुआ " रोल आफ मॉडुलेशन इन कम्युनिकेशन " सेमिनार : Chandigarh Defence Academy

 विश्व रेडियो दिवस पर आयोजित हुआ  " रोल आफ मॉडुलेशन इन कम्युनिकेशन " सेमिनार 

सेना के लिए भी आपतकाल में रेडियो अहम भूमिका निभाता है- चंडीगढ़ डिफेंस अकेडमी
 
 



चण्डीगढ़ :13 Feb आज   विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर  जाने-माने ब्रॉडकास्टर सर्वप्रिय निर्मोही द्वारा चंडीगढ़ डिफेंस अकेडमी  में " रोल आफ मॉडुलेशन इन कम्युनिकेशन " सेमिनार  आयोजित हुआ , मॉडुलेशन यानि संवाद का कम्युनिकेशन स्किल्स पर कितना असरदार व् गहरा प्रभाव है इस पर केंद्रित रहा यह सेमिनार , निर्मोही ने बताया कि हमारी सुंदरता व लिबास से अधिक असरदार होता है संवाद यानी अपनी बात को रखने का लहजा, यदि आपकी बात में दम हो तो सफलता निश्चित है , जैसे  दमदार डायलग डिलीवरी के कारण कई साधारण दिखने वाले कलाकार भी शिखर पर पहुंच पाए , वैसे ही दमदार संवाद के बल पर स्टूडेंट्स भी अपनी पर्सनालिटी निखार सकते हैं
।ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व सीनियर ब्रॉडकास्टर सर्वप्रिय निर्मोही ने  कहा कि आज हर कार में पूरा दिन बजने वाला रेडियो किसी समय हर घर की शान होता था। घरों में सुबह 5 बजे ही सुरमई संगीत शुरू हो जाता था और लोग तैयार होते, शेव करते व अन्य काम निपटाते हुए पूरा दिन रेडियो ही सुनते थे लेकिन आजकल के दौर में रेडियो सिर्फ कारों व मोबाइल तक ही सीमित रह गया है। लेकिन यदि हमें समय का सबसे ज्यादा सदुपयोग करना है या सारी दुनिया की खबरों से हर वक्त  ताजी खबर व जानकारी रखनी है तो रेडियो ही उसका सबसे उचित व आसान साधन है। ये मनोरंजन का भी सबसे सस्ता साधन है। 
इस मौके पर रेडियो लिसनर्स क्लब की प्रवक्ता व चंडीगढ़ डिफेंस ऐकडमी की भावना  ने बताया कि युद्ध हो या शांतिकाल अथवा कोई प्राकृतिक आपदा आन पड़ी हो, हर समय रेडियो ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। जनता को जागरूक करने में भी रेडियो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए रेडियो के महत्व को देखते हुए बड़े स्तर पर मनाया जाना जरूरी है।सेना के लिए भी आपतकाल में रेडियो अहम भूमिका निभाता है

Comments