मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

न्यायपालिका का स्तर यदि ऊंचा उठाना है तो लॉ कालेज की फैकल्टी हो उच्च शिक्षित : ऋषभ- Punjab University Law Department, Chandigarh

न्यायपालिका का स्तर यदि ऊंचा उठाना है तो लॉ कालेज की फैकल्टी हो उच्च शिक्षित : ऋषभ

 

चण्डीगढ़ : यदि फैकल्टी  लगातार सीखने व उच्च शिक्षा को प्रेरित रहेगी तो पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज के रूतबा बढ़ेगा। ये कहना है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्,पंजाब व्  चण्डीगढ़ की कार्यकारिणी के सदस्य ऋषभ का, जो स्वयं भी इसी कॉलेज से लॉ की पढाई कर रहें हैं। उन्होंने ये बात अपने पसंदीदा व प्रेरक शिक्षक सोनू सैनी को पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में अपनी पीएचडी पूरी करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते समय कही। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनू सैनी ने हमेशा अनुसंधान और जीवन से संबंधित अपने अनुभव को अपने छात्रों के साथ सांझा किया है।  
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ कालेज ने देश को कपिल सिब्बल व जगन्नाथ कौशल सरीखे दो केंद्रीय कानून मंत्री दिए हैं जो कि गर्व का विषय है। आसपास के लॉ कॉलेज पंजाब यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के अनुसरण कर अपना नाम ऊंचा कर रहे है।
 
Punjab University Law Department, Chandigarh

 

Comments