शनिदेव और हनुमान जी की कथा

  शनिदेव और हनुमान जी की कथा बहुत समय पहले, जब रावण का अत्याचार बढ़ रहा था, तब सभी ग्रहों को उसने कैद कर रखा था। ग्रहों को अपने वश में रखकर वह खुद को अजेय समझता था। उन ग्रहों में शनिदेव भी शामिल थे। ⭐ 1. रावण के बंधन में शनिदेव रावण ने शनिदेव को जेल में बाँधकर रखा था ताकि उनकी दृष्टि उसके जीवन में न पड़े और उसे किसी प्रकार का विनाश न हो। परंतु शनिदेव मन ही मन प्रार्थना कर रहे थे कि कोई उन्हें मुक्त करे। ⭐ 2. हनुमान जी का अशोक वाटिका पहुँचना जब हनुमान जी सीता माता की खोज में लंका पहुँचे, तो उन्होंने रावण के द्वारा बंदी बनाए देवताओं और ग्रहों को देखा। उनकी करुणा जाग उठी और उन्होंने सभी को मुक्त करने का संकल्प किया। ⭐ 3. हनुमान जी द्वारा शनिदेव को मुक्त करना हनुमान जी ने अपने बल से रावण की बेड़ियों को तोड़ा और सभी ग्रहों को आजादी दी। शनिदेव उनके सामने आए और बोले: “हे पवनसुत! तुमने मुझे रावण के अत्याचार से मुक्त किया है। मैं तुम्हारा उपकार कभी नहीं भूलूँगा।” ⭐ 4. शनिदेव का हनुमान जी को वचन शनिदेव ने हनुमान जी को आशीर्वाद देते हुए कहा: “हे हनुमान! जो भी तुम्हारा भक्त होगा,...

News

पाँच दिवसीय गणपति महोत्सव संपंन: Ganesh Visarjan

 पाँच दिवसीय गणपति महोत्सव संपंन

गणपति महोत्सव के उपलक्ष्य पर गणपति स्थापना के साथ साथ पांच दिन भजन कीर्तन एवं महा आरती  का आयोजन हुआ


 


चंडीगढ़ 21 सितम्बर 2021: सेक्टर 46 के युवा दल ने राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, चंडीगढ़ के साथ मिलकर पाँच  दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम, चंडीगढ़ के पूर्व वरिष्ठ उप महापौर  व स्थानीय पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने कार्यक्रम की शोभा बढाई। इस दौरान उनके साथ कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया तथा राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, चंडीगढ़ महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज युवा दल के सभी सदस्य उपस्थित थे।

गणपति उत्सव का शुभारंभ  मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने दीप प्रज्जवलित कर और गणेश आरती के साथ की। युवा दल एवं राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह स्वरूप भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की।

इस अवसर पर शहर की विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा गणपति आराधना और मधुर भजन गाये गये जिन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं में समां बांधा। श्रीगणेश जी की महाआरती के उपरांत नव कन्याओं  का सम्पूर्ण विधि विधान से पूजन  किया गया जिसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया और प्रसाद स्वरूप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया तथा युवा दल सैक्टर 46 के प्रेसिडेंट अमन, हैप्पी, अलताफ, गौरव, निखील, विवेक, हर्ष, अनीश, नितिन, अंकू, ध्रुव, आशीष, लक्की, जस्सी, लवप्रीत, गगन भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम् योगदान दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के सह आयोजक राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, चंडीगढ़ के अध्यक्षों ने मीडिया को बताया कि दोनो संगठनों द्वारा आयोजित ये चौथा गणपति उत्सव है और भविष्य में भी ये दोनो संगठन मिलकर इस तरह के  उत्तम और जन कल्याण के कार्य करते रहेंगे।

Comments