मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

कुछ गिर गए, कुछ गिरने को तैयार...फिर भी सौंदर्य बरकरार....

 



कुछ गिर गए, कुछ गिरने को तैयार...फिर भी सौंदर्य बरकरार....यही तो प्रकृति का नियम है। जीवन भी इसी तरह से चलता है। प्रकृति का यह रूप आज यूनिवर्सिटी में देख रहा था। पत्तों के गिरने के बाद जब नई कोंपलें आएंगी तो प्रकृति का नया अंदाज़ होगा। ये रंग बदलती दुनिया और प्रकृति एक ही ढर्रे पर चलती है, लेकिन एक बात अजब देखी। प्रकृति के हर रूप में सौंदर्य विद्यमान है। नए पत्ते आएं तो भी और गिर जाएं तो भी। क्या ये बात सच है या मेरा वहम है।

 

Comments