मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  

News

सेक्टर 23 मार्किट में सरस्वती माता पूजा आयोजित

 चंडीगढ़:-बसंत पंचमी के पावन अवसर के उपलक्ष्य में  सेक्टर 23 सी मार्किट और स्पोर्ट्स क्लब के आपसी सहयोग से कालीमाता ग्राउंड में श्री सरस्वती माता की पूजा अर्चना की गई और मां सरस्वती की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए।आयोजकों के अनुसार सुबह सबसे पहले पूजा अर्चना की गईं। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे चाक दिया गया और दोपहर 1 बजे मां का महाप्रसाद वितरित किया गया।

Comments