शनिदेव और हनुमान जी की कथा

  शनिदेव और हनुमान जी की कथा बहुत समय पहले, जब रावण का अत्याचार बढ़ रहा था, तब सभी ग्रहों को उसने कैद कर रखा था। ग्रहों को अपने वश में रखकर वह खुद को अजेय समझता था। उन ग्रहों में शनिदेव भी शामिल थे। ⭐ 1. रावण के बंधन में शनिदेव रावण ने शनिदेव को जेल में बाँधकर रखा था ताकि उनकी दृष्टि उसके जीवन में न पड़े और उसे किसी प्रकार का विनाश न हो। परंतु शनिदेव मन ही मन प्रार्थना कर रहे थे कि कोई उन्हें मुक्त करे। ⭐ 2. हनुमान जी का अशोक वाटिका पहुँचना जब हनुमान जी सीता माता की खोज में लंका पहुँचे, तो उन्होंने रावण के द्वारा बंदी बनाए देवताओं और ग्रहों को देखा। उनकी करुणा जाग उठी और उन्होंने सभी को मुक्त करने का संकल्प किया। ⭐ 3. हनुमान जी द्वारा शनिदेव को मुक्त करना हनुमान जी ने अपने बल से रावण की बेड़ियों को तोड़ा और सभी ग्रहों को आजादी दी। शनिदेव उनके सामने आए और बोले: “हे पवनसुत! तुमने मुझे रावण के अत्याचार से मुक्त किया है। मैं तुम्हारा उपकार कभी नहीं भूलूँगा।” ⭐ 4. शनिदेव का हनुमान जी को वचन शनिदेव ने हनुमान जी को आशीर्वाद देते हुए कहा: “हे हनुमान! जो भी तुम्हारा भक्त होगा,...

News

पीजेपीएस ने सुभाष चन्द्र बोस को दी पैगम्बर ऑफ स्वतंत्रता आंदोलन की उपाधि






चंडीगढ । पीजेपीएस ने सुभाष चन्द्र बोस को पैगम्बर ऑफ स्वतंत्रता आंदोलन की उपाधि दिया। साथ ही श्री झा ने कहा कि पूर्वांचल जनता पार्टी (सेक्यूलर) की सरकार बनने पर नेताओं और अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया जाएगा। इसके लिए नेशनल एसेट कॉरपोरेशन आफ इंडिया नामक संस्था बनाई जाएगी जो कि सुप्रिम कोर्ट की निगरानी में रहेगी।पूर्वांचल जनता पार्टी (सेक्यूलर) का गठन दिनांक 4 जनवरी, 2015 को किया गया तथा यह पार्टी पूर्वांचल वासियों को सम्मानपूर्वक और शांतिपूर्वकजीवन यापन करने की दिशा में उन्मुख करने हेतु पूर्णरूप से प्रतिबद्ध है जिससे उनके बच्चों का भविष्य स्वर्णिम हो।
दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों और अन्य प्रवासियों के साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में होने वाले अन्याय और भेदभाव केखिलाफ पूर्वांचल जनता पार्टी (सेक्यूलर) द्वारा आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव में सभी 272 वार्डों में अपनी प्रत्याशियों को उतारेगी। इस बात की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मुकेश कुमार सिंह ने दी। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश चन्द्र झा ने बताया कि दिल्ली में सबसे ज्यादा की जनसंख्या में फूर्वाचल वासी रहते हैं लेकिन बावजूद इसके हम पूर्वांचल वासी भाजपा, कांग्रेस जैसे पार्टियों को वोट देते रहे हैं। श्री झा ने बताया कि अब पूर्वांचल वासी बटाईदार की तरह नहीं बल्कि मालिक की तरह पूर्वांचल जनता पार्टी (सेक्यूलर) के माध्यम से दिल्ली नगर निगम में सरकार बनाएगी और अपना अधिकार हासिल करेगी।
आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि वह सभी 272 वार्डों में अपने उपयुक्त, परिश्रमी और शिक्षित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारेगी ताकि अनियमित कालोनियों में रहने वाले गरीब और वंचित लोगों को जिम्मेदार प्रतिनिधित्व मिल सके। एक दशक से अधिक समय से दिल्ली नगर निगम का स्वरूप खराब हो गया है क्योंकि जिन  लोगों  पर दिल्ली नगर निगम चलाने कि जिम्मेदारी है, उनके प्रबंधन कौशल में निपुणता की भारी कमी रही है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सबसे अधिक शहरी आबादी वाला क्षेत्र है जहाँ शहरी लोगों की जनसंख्या 93 प्रतिशत है और इसके बाद संघ शासित प्रदेश चंडीगढ (89.8 प्रतिशत) और पुदुच्चेरी (66.6 प्रतिशत) आते हैं। दिल्ली के 93 प्रतिशत शहरी जनसंख्या में से आधे से अधिक जनसंख्या अनियमित कालोनियों में रहती है जहाँ मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बहुत ही दयनीय है। भारतीय संविधान के 74 वें संशोधन में शक्तियों के हस्तांतरण पर बल दिया गया है जिसके तात्पर्य निधि, कार्य और कार्यकारिणी नामक तीन हस्तांतरण आते हैं। वास्तविकता यह है कि ऐसा नहीं हो रहा है योंकि ज्यादातर हस्तांरण बस कागजों तक ही सिमित रह जाता है।
जय हिन्द!



loading...

Comments